Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें भारतीय और विश्व इतिहास से जुडी कुछ हैरान कर देने वाली घटनाएं

September 2, 2023

जानें भारतीय और विश्व इतिहास से जुडी कुछ हैरान कर देने वाली घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 02 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1573: अकबर ने गुजरात को फतह किया।
1666: लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हजार इमारतें नष्ट हो गयी।
1775: पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जार्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।
1989: अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1926: इटली और यमन के बीच हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930: ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945: जापान के हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1945: हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946: जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1956: हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
1962: सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969: अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970: कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
1990: काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।
1992: अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1996: मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।
1998: डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1999: भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000: मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001: विश्व में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उहोंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006: पश्चिमी ईराक में तीन भारतीयों और 11 पाकिस्तानों की अपहरण के बाद हत्या।
2007: अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2009: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें