Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें एक ऐसी शापित पेंटिंग जिसकी वजह से जार घर में घटती हैं खौफनाक घटनाएं

August 19, 2023

जानें एक ऐसी शापित पेंटिंग जिसकी वजह से जार घर में घटती हैं खौफनाक घटनाएं

 

आज हम आपको एक शापित पेंटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कहानी सुन आप डर से कांपने लगेंगे। कोई पेंटिंग इस कदर शापित कैसे हो सकती है कि जहां लगाई जाए वहां आग लग जाए और तबाही मचे। ये कहानी किसी मामूली चित्रकार की बनाई तस्वीर की नहीं बल्कि इटली के मशहूर चित्रकार जियोवनी ब्रागोलिन की बनाई पेंटिंग की है। रोते हुए एक बच्चे की पेंटिंग, जिसका नाम ही था ‘द क्राइंग ब्वॉय’, को 1985 में ब्रागोलिन ने बनाया था। उन्होंने ये अकेली पेंटिंग नहीं बनाई थी बल्कि इसकी पूरी शृंखला तैयार की थी। देखते ही देखते ये शृंखला मशहूर हो गई और इस खास पेंटिंग की तो 50,000 तक प्रतियां बनाई गईं। शोहरत के बाद शुरू हुआ बदनामी का सिलसिला।

लोगों ने इन पेंटिंग्स को बड़ी संख्या में खरीदा और अपने घरों की दीवारों पर सजाया, लेकिन फिर इन घरों में शुरू हुआ हादसों का सिलसिला। कुछ अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, जिनमें से एक में तो एक अग्निशमन रक्षक का बयान भी शामिल किया गया। इस फायर फाइटर ने दावा किया कि वह करीब 15 घरों में आग लगने पर अपनी टीम के साथ गया। जिस भी घर में वे आग बुझाने जाते, वहां ‘द क्राइंग ब्वॉय’ पेंटिंग मौजूद रहती थी। उसका ये भी कहना था कि घर का सारा सामान जल गया होता था, लेकिन कहीं भी ये पेंटिंग नहीं जली।

इस तरह की बातें सामने आने और लगातार इस तरह के हादसे होने की वजह से इस पेंटिंग को शापित माना जाने लगा। लोगों ने इस पेंटिग को घरों में रखना बंद कर दिया।इतना ही नहीं एक अखबार के कहने पर हैलोवीन त्योहार के बोन फायर में सैकड़ों की तादात में इस पेंटिंग की प्रतियां जला दी गईं। संयोग देखिए कि इसके बाद हादसों में भी कमी आने लगी। यानि लोगों ने मान लिया की पेंटिंग वाकई शापित थी और उसको घरों में ना लगाना ही ठीक है। हालांकि अब भी कुछ लोगों के पास ये पेंटिंग होगी और वे सुरक्षित भी हैं।

इतना ही नहीं एक अखबार के कहने पर हैलोवीन त्योहार के बोन फायर में सैकड़ों की तादात में इस पेंटिंग की प्रतियां जला दी गईं। संयोग देखिए कि इसके बाद हादसों में भी कमी आने लगी। यानि लोगों ने मान लिया की पेंटिंग वाकई शापित थी और उसको घरों में ना लगाना ही ठीक है। हालांकि अब भी कुछ लोगों के पास ये पेंटिंग होगी और वे सुरक्षित भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें