जानें आज के दिन से जुडी ऐसी घटनाएं जो कर देंगी आपको हैरान

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1642- डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया। 1645- स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1784- भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-
1642- डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
1645- स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1784- भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश किया गया।
1814- दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता।
1892- अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।
1898- जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1902- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
1095- अफ्रीका को फ्रांस से मिली आजादी।
1913- इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1951- भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
1956- लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित।
1960- अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
1993- वाशिंगटन में इजरायल एवं फलस्तीन के बीच शांति समझौता।
1993- थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत।
1994- अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
1999- लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बंगलादेश सरकार ने प्रतिबंध
लगाया।
2008- विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
2008- भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2012- लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2015- इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
2018- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेताओं में से एक सोमनाथ चटर्जी का निधन।

- विज्ञापन -

Latest News