जानें आज से जुडी खौफनाक भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुडी घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ। 1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई। 1772 -स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की। 1790 – जनरल मेडोस.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
1772 -स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
1790 – जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर कब्जा जमाया।
1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
1915 -पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938 -इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944 -अमरीका, ब्रिटेन,रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की
1963 – बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की गई।
1965 -यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1968 -चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई।
1972 -वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
1983 – फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस। एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।
1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग हजारों लोगों की मौत हो गई।
1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से अलग होने की घोषणा की।
1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले। कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
2012 -अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

- विज्ञापन -

Latest News