Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाए

October 8, 2023

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाए

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1931- भारतीय राजनीतिज्ञ पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य का जन्म।
1932- भारतीय वायुसेना का गठन।
1936- प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का निधन।
1965- डाकघर टॉवर लंदन में खोला गया।
1973- ब्रिटेन का पहला स्‍वतंत्र रेडियो स्‍टेशन एलबीसी शुरू हुआ।
1996- ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।
1998- भारत ‘फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन’ का सदस्य बना।
2000- वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।
2001- इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
2002- पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
2003- टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया।
2004- भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।
शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।
2005- दक्षिण एशिया में आये एक भीषण भूकंप ने हज़ारों जानें ले लीं।
2007- बंगलादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।
2008- भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार केदार नाथ साहू का निधन।
2010- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) 37 वीं विधानसभा मॉन्ट्रियल में शुक्रवार को समाप्त हो गई, जहां विमानन उत्सर्जन पर विकास किया गया था।
2011- शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने सूडान और दक्षिण सूडान के शरणार्थियों के लिए पश्चिमी इथियोपिया में एक नया शरणार्थी शिविर खोला।
2020- लोक जनशक्‍ति पार्टी के अध्‍यक्ष व भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक रामविलास पासवान का निधन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें