जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1580: ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश पहुंचे। 1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1820: भारतीय.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1580: ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश पहुंचे।
1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ।
1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ।
1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ।
1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।
1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।
1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।
1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।
1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2007: वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मौत हो गई।
2010: स्कॉटलैंड के सहायता कर्मी लिंडा नॉरग्रोव और तीन अफगान सहयोगियों को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तालिबान के सदस्यों ने अगवा कर लिया।
2013: सीरिया में रासायनिक हथियारों को खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच एक समझौता किया गया है।

- विज्ञापन -

Latest News