Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

September 26, 2023

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1580: ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश पहुंचे।
1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ।
1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ।
1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ।
1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।
1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।
1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।
1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।
1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2007: वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मौत हो गई।
2010: स्कॉटलैंड के सहायता कर्मी लिंडा नॉरग्रोव और तीन अफगान सहयोगियों को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तालिबान के सदस्यों ने अगवा कर लिया।
2013: सीरिया में रासायनिक हथियारों को खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच एक समझौता किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें