जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास की 10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1756- ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुनः कब्जे के लिए मद्रास कूच किया। 1868- क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया। 1906- भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म। 1910- वाराणसी में मदन मोहन.

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1756- ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुनः कब्जे के लिए मद्रास कूच किया।
1868- क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1906- भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म।
1910- वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता मे प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1942- सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1954- बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म।
1964- टोक्यो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970- फिजी ने स्वतंत्रता प्राप्त की।
1971- अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया।
इसे ब्रिटेन से खरीदकर और तोड़कर अमेरिका लाया गया।
1986- सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990- अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991- भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992- हुगली पुल विद्यासागर सेतु खुला।
1999- सन 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2000- श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
2001- बंगलादेश में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003- भारत ने इस्रायल, रूस के सात एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2008- निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2005- एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2011- गजल गायक जगजीत सिंह का निधन।
2014- भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2015- तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।

- विज्ञापन -

Latest News