Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

October 4, 2023

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1824-मेक्सिको एक गणराज्य बना।
1857-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म।
1927-भारतीय प्रशासनिक सेवा में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल का जन्म।
1963-क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
1977-भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया।
हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1996-पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
2000-चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002-पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
2005-बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।

बड़ी खबरें पढ़ेंः राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

2006-जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2008-अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
2011-अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
2012-फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
2015-भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन।
2021-भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शक्ति सिन्हा का निधन।

बड़ी खबरें पढ़ेंः राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें