जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1524- भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म। 1864- कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत। 1890- समाज सुधारक तथा स्वतन्त्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म। 1915- बुल्गारिया ने प्रथम.

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1524- भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म।
1864- कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1890- समाज सुधारक तथा स्वतन्त्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म।
1915- बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1946- पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
1948- तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्कबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
1954- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गुरुदास कामत का जन्म।
1962- जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।
1981- हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन।
1988- ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989- न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
1995- आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
1997- भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’का ख़तिाब जीता।
1999- भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
2000- यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़लिाफ विद्रोह।
2001- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
2003- भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोंस का निधन।
2004- पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
2005- खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
2007- नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।
2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
2011- एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन।

- विज्ञापन -

Latest News