Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

October 5, 2023

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1524- भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म।
1864- कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1890- समाज सुधारक तथा स्वतन्त्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म।
1915- बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1946- पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
1948- तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्कबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
1954- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गुरुदास कामत का जन्म।
1962- जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।
1981- हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन।
1988- ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989- न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
1995- आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
1997- भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’का ख़तिाब जीता।
1999- भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
2000- यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़लिाफ विद्रोह।
2001- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
2003- भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोंस का निधन।
2004- पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
2005- खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
2007- नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।
2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
2011- एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें