जानें आज से जुड़ा भारतीय एवं विश्व का महत्त्वपूर्ण इतिहास

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1598- नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की। 1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया। 1778- अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली संधि (फोर्ट पिट) पर हस्ताक्षर किये गये। 1828- क्यूशू, जापान में आये भयानक तूफान से लगभग 10,000.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1598- नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778- अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली संधि (फोर्ट पिट) पर हस्ताक्षर किये गये।
1828- क्यूशू, जापान में आये भयानक तूफान से लगभग 10,000 लोग मारे गए थे।
1914- एंड्रयू फिशर तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1934- तत्कालीन सोवियन रूस लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1949 – द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
1950 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1956 – नॉर्मन बकले ने अपने मोटरबोट में विश्व जल गति रिकॉर्ड को तोड़ा।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1976 – नासा ने सार्वजनिक रूप से अपने पहले स्पेस शटल का खुलासा किया।
1988 – दक्षिण कोरिया के सोल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन हुआ।
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2011 – न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2014 – चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व्यापार संबंधों में सुधार के लिए भारत यात्रा पर आये।
2016 – न्यूयॉर्क के चेल्सी में आतंक बम से 29 घायल हुए।
2017 – पी वी सिंधु कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं।

- विज्ञापन -

Latest News