Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज के दिन से जुडी भारतीय एवं विश्व इतिहास की चौंका देने वाली घटनाएं

October 11, 2023

जानें आज के दिन से जुडी भारतीय एवं विश्व इतिहास की चौंका देने वाली घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1521- पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को ‘आस्था के रक्षक’ की उपाधि दी।
1737- कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए चक्रवाती तूफान में लगभग तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।
1862- वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1881- अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
1902- लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म।
1911- स्वामी विवेकानन्द की सहयोगी एवं समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन।
1930- जवाहरलाल नेहरू को नैनी सेंट्रल जेल से रिहा किया गया।
1932- पहली बार राजनीतिक कार्यक्रम का प्रसारण सीबीएस ने न्यूयॉर्क में किया।
1942- बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म।
1968- अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1984- अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
1994- अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
2000- दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
2001- त्रिनिदाद में जन्मे भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2002- नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005- तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
2007- ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैंसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008- तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर घाटी में चलने वाली पहली ट्रेन के रवाना किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें