Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज के दिन से जुडी भारतीय एवं विश्व इतिहास की अनोखी घटनाएं

August 30, 2023

जानें आज के दिन से जुडी भारतीय एवं विश्व इतिहास की अनोखी घटनाएं

नई दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1659- पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।
1806- न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित।
1836- मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1888- क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म ।
1903- प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म।
1923- प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म।
1928- रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की।
1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
1952- भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।
1976- कथाकार, कहानीकार और अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
1984- अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ की पहली उड़ान।
2003- समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007- जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
2008- प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।
2013- भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से प्रक्षेपण।
2014- प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।
2019- एफ2 2019 स्पा फ़ीचर रेस के दौरान एक बड़ी दुर्घटना के कारण युवा ड्राइवर एंथोइन ह्यूबर्ट की गंभीर चोटों के बाद मृत्यु हो गई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें