जानें आज के दिन से जुडी भारतीय और विश्व इतिहास से जुडी अनोखी घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1881: अमेरिका मे पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया। 1919: अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन। 1920: अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया। 1956: भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1881: अमेरिका मे पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1919: अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन।
1920: अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1956: भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957: मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
1962: कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964: कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968: भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1983: भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1991: उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1994: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
1997: ब्रिटेन की राजकारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत।
1998: उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
2010: इराक में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया।
2010: भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि 50 लाख से बढ़ाकर ढ़ाई करोड़ डॉलर किया।
2010: अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए नए प्रतिबंध लगाए।
2010: भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीध्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।

 

- विज्ञापन -

Latest News