Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें उस शख्स का पूरा मामला जिसने भूतों के खिलाफ ही दर्ज करवा दी FIR

August 24, 2023

जानें उस शख्स का पूरा मामला जिसने भूतों के खिलाफ ही दर्ज करवा दी FIR

हम आपको आज एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने भूत के खिलाफ ही FIR दर्ज करवा दी। चलिए आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं: गुजरात के पंचमहाल शहर के जांबुधोडा तहसील के जोटवड गांव में जहां एक शख्स ने भूतों के खिलाफ ही FIR दर्ज करवा दी और इसके पीछे का कारण बताया कि वो उसे मारने की धमकी देते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत लेकर आता है तो उसकी शिकायत लेना उनका काम है तथा पुलिस को पड़ताल कर उसकी सच्चाई का पता लगाने की जरूरत हैं।

शिकायत ने बताया कि जब वो खेत में काम करते हैं तो उन्हें दो भूत उनके पास आकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं बार-बार इस प्रकार की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। वही जिले की जांबुधोडा पुलिस ने इस केस में की गई कम्प्लेन के आधार पर जांच भी की तो पाया कि अपराधी वरसंगभाई बारिया मानसिक तौर पर बीमार हैं। जांबुधोडा पुलिस को जब इस प्रकार भूत के माध्यम से जान से मारने वाली शिकायत प्राप्त हुई तो वो भी दंग थे, हालांकि पुलिस खेत में भी गई, मगर कुछ नहीं मिला।

जब परिजनों से बात की तो पता चला की वरसंगभाई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दायर करवाई वो मानसिक तौर पर रोगी हैं। हालांकि पुलिस ने भी मानवता दिखाते हुए वरसंगभाई के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करते हुए, उन्हें मानसिक रूप से बीमारी का ठीक से उपचार हो सके इसलिए मनोचिकित्सक से बात भी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें