जानिए आज का इतिहास

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1836-आध्यात्मिक गुरु शिरडी साई बाबा का जन्म। 1837-अंतिम मुगÞल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला। 1887-चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे। 1907-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म। 1923-इथोपिया ने राष्ट्र.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1836-आध्यात्मिक गुरु शिरडी साई बाबा का जन्म।
1837-अंतिम मुगÞल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला।
1887-चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
1907-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म।
1923-इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1928-अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1929-ख्यातिप्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म।
1950-इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य बना।
1958-फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1982-प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का जन्म।
1994-एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
1997-अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र‘मीर’से जुड़ा।
2000-सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़तिाब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
2001-अमेरिका एवं ब्रिटिश सेना और सहयोगियों ने‘आपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम’प्रारम्भ किया।
2003-यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
2004-विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
2006-जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।
2007-मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफÞान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।
2009-स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
2012-भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन।
2015-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का निधन।

- विज्ञापन -

Latest News