Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की महत्त्वपूर्ण और चौंका देने वाली घटनाएं

August 17, 2023

जानें भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की महत्त्वपूर्ण और चौंका देने वाली घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1836-ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858-हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1909-मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।
1914-लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915-चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917-इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924-फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1932-भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार वी.एस. नायपॉल का जन्म।
1945-सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1947-भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना
1959-सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1961-हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री अनामिका का जन्म।
1982-जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1988-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1994-अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998-राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
2000-फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी।
2002-रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
2004-उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2005-बंगलादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
2007-दशरथ मांझी का निधन। वह ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें ‘बिहार का माउंटेन मैन’ कहा जाता है।
2008-झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
2009-आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
2020-भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का निधन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें