Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Instagram Videos को Like करना महिला को पड़ा भारी… Work- From Home का लालच देकर ठगे लाखों रुपये

April 2, 2025

Instagram Videos को Like करना महिला को पड़ा भारी… Work- From Home का लालच देकर ठगे लाखों रुपये

नेशनल डेस्क : देश में साइबर फ्रॉड के मामलों में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। आया दिन ऐसी खबर पढ़ने और सुनने को आते रहती है कि कोई साइबर ठगी का शिकार हो गया है। आज कुछ इसी तरह का एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां एक 27 वर्षीय महिला को सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो को लाइक करना महंगा पड़ा गया। जिसके बाद उस महिला को 5.69 लाख रुपए का चुना लग गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

चंडीगढ़ की रहने वाली है महिला.. 

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित राजीव कॉलोनी की निवासी पीड़िता को 25 मार्च को व्हाट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज भेजने वाली महिला ने खुद को स्नेहा वर्मा बताया और दावा किया कि वह एक कंपनी में काम करती है जो घर बैठे पैसे कमाने के अवसर प्रदान करती है। स्नेहा ने महिला को इंस्टाग्राम वीडियो लाइक करने जैसे छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क दिए, जिससे महिला को रोज़ 4,000 से 8,000 रुपये तक कमाने का ऑफर दिया गया। महिला को यह ऑफर आकर्षक लगा और उसने इन टास्कों को पूरा करना शुरू कर दिया। शुरुआत में उसे एक वीडियो लिंक भेजा गया और लाइक करने को कहा गया। इसके बाद उसे और अधिक टास्क के लिए एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा गया।

फर्जी अकाउंट में दिखाई गई कमाई 

हालांकि, कुछ टास्क पूरे करने के बाद महिला के फर्जी अकाउंट में कमाई दिखाई गई, जिससे उसे विश्वास हो गया कि वह सच में पैसे कमा रही है। इसी विश्वास को बढ़ाते हुए ठगों ने उसे और अधिक पैसे कमाने के लिए निवेश करने का लालच दिया। महिला ने पहले 1.5 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए। धीरे-धीरे उसे और ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया, और अंत में महिला ने कुल 5.69 लाख रुपये की राशि ठगों को भेज दी। ठगों ने एक फर्जी ऐप पर दिखाया कि उसका निवेश बढ़ रहा है, जिससे महिला को और भरोसा हुआ।

जब पैसे निकालने की कोशिश की, तो आया धोखा

महिला ने जब अपनी कमाई को निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने नया नियम बना दिया। उन्होंने कहा कि पैसे निकालने के लिए उसका स्कोर 100 पॉइंट तक पहुंचना ज़रूरी था। इसके लिए फिर से 5 लाख रुपये की और रकम मांगी गई, जिससे महिला को शक हुआ। तब जाकर उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया और चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की जांच और ठगों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, यह ठगी फर्जी प्रोफाइल और शेल अकाउंट्स के माध्यम से की जा रही थी, जिससे अपराधियों का पता लगाना बेहद कठिन हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक ठगों का कोई ठोस पता नहीं चल पाया है।

ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

इस मामले से यह साफ है कि ऑनलाइन ठग लोग हमेशा अपनी लालच का फायदा उठाते हैं और लोगों को फर्जी तरीके से पैसे की उम्मीद दिखाकर उनकी मेहनत की कमाई लूट लेते हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए कुछ ज़रूरी सावधानियां बरतनी चाहिए:

  1. संदिग्ध वर्क-फ्रॉम-होम ऑफर्स से बचें: अगर किसी ऑफर में ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया जा रहा हो, तो उसकी सच्चाई की जांच करें।
  2. अनजान लोगों से बैंकिंग जानकारी साझा न करें: किसी भी ऑनलाइन स्कीम या ऑफर के लिए अपनी निजी जानकारी, खासकर बैंक डिटेल्स को साझा न करें।
  3. सिर्फ भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स पर निवेश करें: किसी भी निवेश योजना को अपनाने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें और किसी भी शॉर्टकट का लालच न लें।
  4. साइबर क्राइम की शिकायत करें: अगर आपको किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार बनने का संदेह हो, तो तुरंत साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।

इस मामले से एक बात साफ है कि साइबर ठगों से बचने के लिए सतर्कता बेहद ज़रूरी है, और ऑनलाइन जालसाजों से बचने के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें