Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज के दिन की भारतीय और विश्व की हैरान कर देने वाली घटनाएं, उड़ जाएंगे आपके होश

August 12, 2023

जानें आज के दिन की भारतीय और विश्व की हैरान कर देने वाली घटनाएं, उड़ जाएंगे आपके होश

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1765- इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।
1831- नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1851- आइजैक मेरिट सिंगर ने सिलाई मशीन का पेटेंट करवाया।
1833- अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।
1908- हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की।
1919- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।
1920- पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
1953- यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत हुई।
1960- नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1962- पहली बार दो लोग एक साथ अंतरिक्ष में गये।
1964- दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित किया गया।
1971- सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
1981- आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया।
1994- कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ मची, 142 लोग मारे गये।
2004- फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया।
2006- यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008- आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2012- 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
2015- चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।
2018- नासा ने पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया।
इसका उद्देश्य सूर्य की आउटर लेयर का अध्ययन करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें