Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया का अनोखा चिड़ियाघर… जहां खुले में घूमते हैं खतरनाक जानवर; पिंजरे में कैद रहते हैं इंसान

January 7, 2026

दुनिया का अनोखा चिड़ियाघर… जहां खुले में घूमते हैं खतरनाक जानवर; पिंजरे में कैद रहते हैं इंसान

अजब-गजब: आमतौर पर शेर, बाघ और तेंदुए जैसे खूंखार जानवर जंगलों में रहते हैं, लेकिन अगर ये इंसानी बस्तियों में चले आएं तो भारी नुकसान कर सकते हैं। हालांकि, अब दुनिया में एक ऐसा चिड़ियाघर भी है, जहां यह परंपरा उलट दी गई है। चीन के चोंगकिंग शहर में स्थित लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू (Lehe Ledu Wildlife Zoo) में शेर खुले में घूमते हैं और इंसान सुरक्षित पिंजरे में कैद रहते हैं।

दरअसल इस चिड़ियाघर का मकसद पर्यटकों को यह अहसास दिलाना है कि खूंखार जानवरों के सामने होना कैसा महसूस होता है। ऐसे में अनुभव बेहद रोमांचक होने के साथ-साथ डरावना भी है। चिड़ियाघर की लोकप्रियता इतनी है कि इसके टिकट तीन महीने पहले ही बुक हो जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Facts (@thecompletefacts)

ये भी पढ़ें : Union Budget 2026: भारत में किस वित्त मंत्री ने पेश किया सबसे ज्यादा बजट, पढ़ें पूरी लिस्ट

कैसा होता है अनुभव?
यहाँ आने वाले पर्यटकों को पहले ट्रक के पीछे बने मजबूत लोहे के पिंजरे में बैठाया जाता है। इसके बाद ट्रक को चिड़ियाघर के भीतर ले जाया जाता है, जहाँ शेर और बाघ जैसे जानवर खुले में घूम रहे होते हैं। जानवर पिंजरे की ओर दौड़ते हैं और कभी-कभी हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मजबूत लोहे के पिंजरे उन्हें रोक देते हैं। अनुभव को और रोमांचक बनाने के लिए पिंजरे के पास मांस के बड़े टुकड़े भी लटकाए जाते हैं, ताकि जानवर उन्हें देखकर पास आएं और पर्यटक उन्हें करीब से देख सकें।

सुरक्षा पर विशेष ध्यान
चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि हालांकि इंसान पिंजरे में सुरक्षित रहते हैं, फिर भी खतरे की संभावना बनी रहती है। इसलिए पर्यटकों को आगाह किया जाता है कि पिंजरे से हाथ या अंग बाहर न निकालें।

रोमांच के शौकीनों के लिए यह चिड़ियाघर एक अनोखा अनुभव और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है, जो अद्भुत साहसिक अनुभव के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Watch Video : Himachal–Punjab फिर आमने-सामने, विवाद फिर गर्माया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें