Site icon Dainik Savera Times

बुर्ज खलीफा पर गिरी बिजली, आसमान में चमकता नजारा कैमरे में कैद (Video)

Lightning Strikes Burj Khalifa

Lightning Strikes Burj Khalifa

अजब-गजब: दुबई में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब तेज बारिश और काले बादलों के बीच अचानक आसमान से बिजली गिरकर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आ गिरी। बिजली की तेज चमक से कुछ पल के लिए पूरा दुबई शहर रोशनी से जगमगा उठा। यह दृश्य इतना शानदार और डरावना था कि इसे देखने वाले हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुर्ज खलीफा पर ही क्यों गिरती है बिजली?

दरअसल, बुर्ज खलीफा शहर की सबसे ऊंची इमारत है। जब बादलों में बिजली बनती है, तो वह आमतौर पर सबसे ऊंची चीज की तरफ आकर्षित होती है। इसी वजह से बिजली बार-बार इसी इमारत पर गिरती है। आसान शब्दों में कहें तो यह इमारत एक बड़े “लाइटनिंग रॉड” (बिजली खींचने वाली छड़) की तरह काम करती है, जो आसपास की बिजली को अपनी ओर खींच लेती है।

 

बिजली गिरने के बावजूद इमारत कैसे रहती है सुरक्षित?

बिजली गिरने के बावजूद बुर्ज खलीफा पूरी तरह सुरक्षित रहती है और अंदर मौजूद लोगों को कोई खतरा नहीं होता। इमारत की चोटी पर खास लाइटनिंग रॉड लगी है। यह रॉड बिजली को पकड़कर उसे नीचे की ओर भेज देती है। बिजली धातु के सुरक्षित रास्तों से जमीन तक पहुंचाई जाती है। मजबूत स्टील स्ट्रक्चर इमारत के अंदर करंट जाने से रोकता है। इस तरह पूरी ऊर्जा जमीन में चली जाती है और इमारत या लोगों को कोई नुकसान नहीं होता।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार बुर्ज खलीफा पर बिजली गिर चुकी है और हर बार इसका नजारा लोगों को हैरान कर देता है।

Exit mobile version