Dainik Savera Times

लक्षद्वीप में सबको नहीं मिलती शराब, यहाँ जाने से पहले जान लें ये नियम

यहां हर किसी को शराब नहीं मिलती है।शराब पर पूरी तरीके से पाबंदी नहीं है लेकिन लक्षद्वीप में बिक्री को लेकर कई नियम हैं।लक्षद्वीप में शराब सिर्फ यहां की राजधानी कवरत्ती और बंगारम आइलैंड पर बेची जाती है।

दोनों जगहों पर शराब सिर्फ दूसरे राज्यों या विदेशों से आए लोगों यानी टूरिस्टों को ही बेची जाती है। लक्षद्वीप के स्थानीय लोग शराब नहीं खरीद सकते।कवरत्ती में शराब सैलानियों और लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के सरकारी अधिकारियों को बेची जाती है।वहीं, बंगारम आइलैंड में लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के तहत शराब बेची जाती है।

Exit mobile version