Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मालिक की मौत के बाद भी नहीं टूटी वफादारी, रोज उसी जगह इंतज़ार करता रहा पालतू कुत्ता, पढ़ें अनोखी कहानी

January 20, 2026

मालिक की मौत के बाद भी नहीं टूटी वफादारी, रोज उसी जगह इंतज़ार करता रहा पालतू कुत्ता, पढ़ें अनोखी कहानी

अजब गजब न्यूज़: कुत्तों को यूं ही इंसान का सबसे भरोसेमंद दोस्त नहीं कहा जाता। वे अपने मालिक से इतना गहरा लगाव रखते हैं कि उसकी खुशी और सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन जब वही मालिक इस दुनिया में न रहे, तो उस मासूम जानवर के दिल पर क्या बीतती है, इसका एक भावुक उदाहरण इन दिनों चीन से सामने आया है।

चीन के शंघाई शहर में एक पालतू कुत्ता कई हफ्तों तक अपने मालिक के घर के बाहर बैठकर उसकी राह देखता रहा। उसे यह अंदाजा ही नहीं था कि उसका मालिक अब कभी लौटकर नहीं आएगा। गम में डूबा यह कुत्ता ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था और बस हर दिन उसी जगह बैठकर इंतज़ार करता रहता था।

इस दिल छू लेने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। कई यूज़र्स ने इस कहानी की तुलना मशहूर फिल्म ‘हाची: ए डॉग्स टेल’ से की है, जो जापान की एक सच्ची घटना पर आधारित थी। उस फिल्म में भी एक कुत्ता अपने मालिक की मौत के बाद सालों तक रोज़ रेलवे स्टेशन पर उसका इंतज़ार करता है।

ये भी पढ़ें : 9 बेटियों के बाद बेटे का हुआ जन्म, परिवार में खुशी का माहौल, मां बोली–23 साल बाद घर में आया बाबू

बीमारी ने छीना मालिक का साथ

यह मामला शंघाई के बाओशान ज़िले का है। वहां रहने वाला यह कुत्ता अपने शांत और आज्ञाकारी स्वभाव के कारण पूरे मोहल्ले में जाना-पहचाना था। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति उसका व्यवहार बेहद दोस्ताना था, इसलिए स्थानीय लोग भी उससे खासा लगाव रखते थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले करीब दस सालों से गाओ नाम का एक व्यक्ति उसकी देखभाल कर रहा था। लेकिन 11 दिसंबर को अचानक बीमारी के चलते गाओ का निधन हो गया। इसके बाद से कुत्ता इमारत के गलियारे में ही रहने लगा और रोज़ अपने मालिक के लौटने की उम्मीद करता रहा। 6 जनवरी को जब वह अचानक दिखाई नहीं दिया, तो पड़ोसियों को उसकी चिंता सताने लगी।

ये भी पढ़ें :  Himachal News: कुल्लू के बश्ला गांव में मिला PIA का गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

लापता होने के बाद शुरू हुई तलाश

कुत्ते के गायब होने की खबर सामने आते ही स्थानीय लोग और पुलिस उसकी खोज में जुट गए। कुछ समय बाद एक महिला ने उसे देखा, जो बेघर जानवरों को खाना खिलाने जाती थी। उसने बताया कि कुत्ता एक कोने में छिपा हुआ था, उसका शरीर कांप रहा था और वह बेहद कमजोर और उदास दिख रहा था। उसकी आंखों में आंसू थे, मानो वह अब भी अपने मालिक को याद कर रहा हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें