अजब-गजब: सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह की रील्स वायरल होती रहती हैं, जिनमें से कुछ ऐसी भी होती हैं, जिन्हें देखने के बाद हम अपना हंसी नहीं रोक पाते। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बकरी के साथ रील बना रही है। इसके बाद उसके साथ जो होता है। उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रील बना रही है और उसके पीछे एक बकरी चलती हुई आती है। बकरी लड़की के पास आकर रुक जाती है, क्योंकि वो खूंटे से बंधी हुई थी और आगे नहीं बढ़ सकती थी। यहीं सोचकर लड़की भी वहीं पर बैठी रहती है। उसे लगता है कि बकरी उसे कुछ नहीं करेगी, क्योंकि वो तो उस तक पहुंच ही नहीं पा रही थी, लेकिन तभी अचानक बकरी का मूड बदल जाता है और बकरी पहले थोड़ा पीछे जाती है और फिर तेजी से आकर लड़की को अपनी सींग से एक जोरदार टक्कर मार देती है। लड़की दूर जाकर गिरती है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के बदले सुर, पीएम मोदी को बताया सबसे अच्छा इंसान… भारत से जल्द व्यापार समझौते का इशारा
बता दें यह मजेदार वीडियो @Rainmaker1973 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा- इंफ्लूएंसर रस्सी की लंबाई को कैलकुलेट नहीं कर पाई। यह वीडियो 11 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इसे 40 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, बकरी ने कहा- कैमरे से दूर रहो! वहीं दूसरे ने लिखा- ये बकरी नहीं, एंटी-इन्फ्लुएंसर है।
The influencer who wasn’t able to calculate the length of the rope.pic.twitter.com/GFEbw2MQfr
— Massimo (@Rainmaker1973) October 27, 2025
ये भी पढ़ें: हमीरपुर की बेटी मनीषा कुमारी का टौणीदेवी में भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक