Site icon Dainik Savera Times

बरेली में टीन शेड के साथ आसमान में उड़ा शख्स, टूटे हाथ पैर, वीडियो वायरल

Man flew sky

उत्तर प्रदेश में मौसम ने भारी तबाही मचा दी है। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक कई दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। वहीं, बरेली से एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि टीन शेड के साथ हवा में उपर तक एक शख्स उड़ता नजर आ रहा है।

बरेली से सामने आया डराने वाला वीडियो
इस बीच बरेली जिले से एक बेहद डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज आंधी के कारण एक व्यक्ति टीन शेड के साथ कई फीट ऊपर हवा में उड़ जाता है। बताया जा रहा है कि यह घटना बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव की है। हवा में उड़ने वाले युवक की पहचान नन्हे के रूप में हुई है। अचानक तेज तूफान आने पर वह टीन शेड को संभालने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज हवा उसे शेड समेत उड़ा ले गई।

 

नीचे गिरने के बाद युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

आकाशीय बिजली भी बनी मौत की वजह
कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। खेतों में काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की अपील की है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर
प्रदेश में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत-बचाव का काम तेजी से चल रहा है। कई जिलों में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

 

Exit mobile version