Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्यार में मिला धोखा तो बकरी को दिल दे बैठा शख्स… फिर किया कुछ ऐसा कि सभी हो गए हैरान

April 2, 2025

प्यार में मिला धोखा तो बकरी को दिल दे बैठा शख्स… फिर किया कुछ ऐसा कि सभी हो गए हैरान

man married a goat ; नेशनल डेस्क : “लव इज़ ब्लाइंड” कहावत तो आपने सुनी ही होगी, जिसका मतलब है कि प्यार में कोई सीमा या बंधन नहीं होता। प्यार जात-पात, धर्म, उम्र की दीवारें नहीं मानता। लेकिन क्या हो अगर प्यार इतनी हद तक अंधा हो जाए कि कोई इंसान बकरी से शादी कर ले? जी हां, कुछ ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बकरी से रचाई शादी 

भारत के एक व्यक्ति ने अपनी कई असफल रिश्तों के बाद अब एक बकरी से शादी करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों के तहत हुई, और शख्स ने बकरी की मांग भरते हुए उसे अपनी जीवनसंगिनी के रूप में अपनाया। शख्स का दावा है कि बकरी के साथ जो अपनापन और सुकून उसे मिला, वह किसी इंसान से कभी नहीं मिला।

क्या कहता है शख्स?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस व्यक्ति का कहना है कि उसने कई बार इंसान के साथ प्यार और रिश्तों में धोखा खाया, और अब वह इंसान से शादी करने का सोच भी नहीं सकता। इसलिए उसने बकरी से शादी करने का अनोखा कदम उठाया। शख्स का कहना है कि बकरी के साथ उसे सच्चा प्यार और विश्वास मिला, जो किसी इंसान से नहीं मिला।

सोशल मीडिया पर हलचल

इस अनोखी घटना के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। इंस्टाग्राम पर @famous.pulse हैंडल से इस शादी की तस्वीरें और जानकारी शेयर की गई, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। पोस्ट पर मजेदार और हैरान करने वाले कमेंट्स की बौछार हो रही है। कुछ यूजर्स ने शख्स के प्रति सहानुभूति जताई, जबकि अन्य ने इसे मजाक में उड़ा दिया।

  • एक यूजर ने कमेंट किया, “मेड फॉर इच अदर।”
  • दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “एक दिन ब्रेकिंग न्यूज आएगी – दोनों में झगड़ा हुआ और फिर मटन बिरयानी बन गई।”
  • वहीं एक और यूजर ने कहा, “तुम्हें प्रेम की नहीं, इलाज की जरूरत है।”
  • कुछ यूजर्स ने हैरान होकर लिखा, “कहां से आते हैं ऐसे लोग?”

क्या ये सच है ?

हालांकि यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता को लेकर बहुत कम विश्वसनीय सबूत सामने आए हैं। कई लोग इसे महज एक मजाक या फेक न्यूज़ मान रहे हैं। फिर भी, इस विचित्र कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर खींचा है, और कई लोगों ने इसे वायरल कर दिया है।

हालांकि “लव इज़ ब्लाइंड” की कहावत सच हो सकती है, लेकिन इस अजीबो-गरीब मामले ने सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक का दौर तो शुरू कर ही दिया है। प्यार के विभिन्न रूपों को स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन क्या यह प्यार का सही रूप है? इस सवाल का जवाब हर किसी के पास अलग हो सकता है। क्या यह एक गहरी भावना का परिणाम है, या फिर एक मजाक? इस पर अभी भी विवाद बना हुआ है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें