Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 साल बाद की दुनिया देखकर लौटा शख्‍स, टाइम ट्रैवेलर की हैरान करने वाली घटना का किया दावा

September 20, 2023

4 साल बाद की दुनिया देखकर लौटा शख्‍स, टाइम ट्रैवेलर की हैरान करने वाली घटना का किया दावा

दुनिया में अक्सर टाइम ट्रैवेलिंग की कई कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। और हर शख्स की ख्‍वाह‍िश होती है कि वह अपने भव‍िष्‍य को जान सके और वह जान सके की अगले अगले दिनों में उसके साथ क्या होने वाला है। जैसे की बड़े बड़े ज्योतिषों ने कई बार इसे साबित भी किया है। उन्होंने लोगों को वर्षों का ही नहीं बल्कि सद‍ियों पुरानी और आगे की जानकारी दी है। लेकिन वैज्ञानिक यह सब मानने को कभी तैयार नहीं होते मगर इसी बीच एक शख्स ने हैरान करने वाला दावा किया है। उसका दावा है कि वह 4 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा है।

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जेवियर (Javier) नामक व्यक्ति जो बता रहा है की 2027 में दुनिया कैसी होगी। कहा की वह एक पहला व्यक्ति है जो 4 साल आगे की दुनिया को देख आया है उसने बताया की जैसे रोम, इटली में कोलोसियम जगह जहां हमेशा पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है मगर उसने देखा कि वहा पर कोई नहीं है और सिर्फ बड़ी बड़ी इमारतें है। इसने कहा की वह एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो इस दुनिया में बचा हुआ है उसने 21 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

उस वीडियो पर लोगों ने बहुत से कमेंट किये है किसी ने कहा मुझे बिलकुल भी यकीन नहीं है तो किसी ने कहा सुबह सुबह सड़के खाली ही रहती है। वीडियो में शख्स अपनी घड़ी भी दिखाता है जिसमे 8.09 बज रहे हैं। किसी ने कहा टाइम खुद सेट किया हुआ है। लेकिन उस टाइम पर सड़कें बिल्कुल खाली हैं मगर सड़क पर गाड़िया खड़ी दिखाई दे रही है लेकिन इंसानो का कोई नामो-निशान नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें