अजब-गजब: खतरनाक स्टंट्स के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। हाल ही में अमेरिकी इन्फ्लुएंसर माइक होल्स्टन का एक खतरनाक स्टंट वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस देखने के बाद हर कोई हैरान है।
ये भी पढ़ें: इस साल सूर्य और चन्द्रमा पर लगेंगे इतने ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखेगा असर
यह वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शूट किया गया है, जिसमें माइक एक पतले और फुर्तीले जिंदा सांप को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह इस सांप को नाक के छेद में डालकर अपने मुंह से बाहर निकाल देते हैं। स्टंट को खत्म करने के बाद वह कैमरे की ओर देखकर हंसने लगते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में मौजूद लोगों की आवाज में घबराहट साफ समझ आ रही है हालांकि, फिर भी वह ताली बजाकर माइक के स्टंट की तारीफ करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का दिल दहल गया।
View this post on Instagram
यह वीडियो माइक होल्स्टन के ‘द रियल टार्जन’ से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत 49 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
मेष: दिन शुभ रहेगा...