Site icon Dainik Savera Times

Video : पंखे की मरम्मत करने आता था मिस्त्री, प्यार में पागल हो गई महिला… फिर उठाया ऐसा कदम सभी हो गए हैरान

नेशनल डेस्क : गर्मियों का मौसम आते ही पंखे और एसी की मरम्मत की जरूरत बढ़ जाती है। इस सीजन में लोग मिस्त्री को घर बुलाने के लिए मजबूर होते हैं, लेकिन कभी-कभी यह एक अलग ही मोड़ ले लेता है। हाल ही में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने न केवल हमें चौंका दिया बल्कि हमें यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि मिस्त्री को घर बुलाने से पहले हमें कितनी बार सोचने की जरूरत है। आइए जानते हैं इंदौर की इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में। जहां एक श्ख्स के घर पर पंखा ठीक करने आए मिस्त्री ने शख्स की पत्नी को अपने प्यार में सेट कर लिया। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। आइए जानते है इस  खबर को विस्तार से..

पंखे की मरम्मत के दौरान प्यार का जन्म

आपको बता दें कि यह पूरा मामल इंदौर के एक घर की है, जहां बार-बार पंखा खराब हो रहा था। इसे ठीक करने के लिए एक इलेक्ट्रिशियन को घर बुलाया गया। इस दौरान उस इलेक्ट्रिशियन की जान-पहचान घर के मालिक की पत्नी से हो गई। समय के साथ, पंखे की मरम्मत की बजाए कुछ और ही हो गया। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

प्यार बढ़ा और रिश्ते की नई शुरुआत

हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, महिला ने कई बार बहाने बनाकर इलेक्ट्रिशियन को घर बुलाया। प्यार बढ़ते-बढ़ते यह रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि महिला ने अपने पति को छोड़कर मिस्त्री से शादी करने का फैसला किया। महिला ने बताया कि अब वह इस शख्स के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती थी।

वायरल हुआ Video 

इस अनोखी प्रेम कहानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया और कहा कि कैसे पंखे की मरम्मत ने उनके जीवन को बदल दिया। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स… 

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा, “अब समझ आया कि पंखे को बार-बार ठीक करने से क्या होता है! बेहतर है नया पंखा खरीदो।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “अब पंखे को खुद ठीक करूंगा, मिस्त्री को नहीं बुलाऊंगा।” यह कहानी यह बताती है कि कभी-कभी छोटी-सी चीजें, जैसे पंखे की मरम्मत, किसी के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती हैं। यह घटना हमें यह भी याद दिलाती है कि हर चीज़ का हमें ध्यान से और सोच-समझकर ही सामना करना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी हमे जो काम सामान्य लगता है, वह कुछ और बन सकता है।

Exit mobile version