Site icon Dainik Savera Times

Viral Video: बंदर के हाथ लगी AK-47, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खतरनाक वीडियो

monkey Viral Video

monkey Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर के हाथ में अचानक AK-47 हथियार आ गया और उसने ऐसा तमाशा मचाया कि आसपास खड़े लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

बंदर का खतरनाक रूप

बताया जा रहा है कि बंदर खाने की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान वह एक जगह पहुंचा जहां हथियार रखे हुए थे। इसी दौरान बंदर ने AK-47 हथियार उठाया और सीधा लोगों के बीच पहुंच गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर के हाथ में बंदूक है और मुंह में सिगरेट दबा रखी है।

सिगरेट और फायरिंग का डरावना नजारा

वीडियो में बंदर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए फायरिंग करता नजर आता है। सिगरेट पीते हुए यह नजारा इतना असामान्य और डरावना था कि लोग वहां से भागने लगे। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने बंदर को ‘रहमान डकैत’ तक कह दिया।

वायरल वीडियो की सच्चाई

हालांकि इस वीडियो की वास्तविकता पर लोग सवाल उठा रहे हैं। अधिकांश यूजर्स ने इसे एआई द्वारा बनाया गया वीडियो बताया। इंस्टाग्राम पर इसे anmolbohraa नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। यह वीडियो दर्शाता है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है और कभी-कभी असामान्य चीज़ें भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।

Exit mobile version