Sudha Chandran Viral Video News: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह माता की चौकी में शामिल होती नजर आ रही हैं। भजन के दौरान उनकी हालत कुछ ऐसी दिखाई देती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा चंद्रन पूरी तरह से अपने होश में नहीं लग रही हैं। वह देवी भजन के समय समाधि जैसी स्थिति में नजर आती हैं। उनकी हालत को संभालने के लिए वहां मौजूद तीन लोगों को उन्हें पकड़ना पड़ता है, ताकि उन्हें या किसी और को चोट न लगे। कई लोगों का कहना है कि उस वक्त माता रानी का आशीर्वाद उन पर था, जिस वजह से वह खुद पर काबू नहीं रख पा रही थीं।
View this post on Instagram
क्या पहन रखा था सुधा चंद्रन ने?
वीडियो में सुधा चंद्रन ने सफेद और लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। माथे पर एक पट्टी बंधी है, जिस पर “जय माता दी” लिखा हुआ है। एक क्लिप में वह भक्ति गीत पर नाचती हुई दिखाई देती हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वह काफी बेकाबू नजर आती हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया। कुछ ने कहा- नागिन का ऑडिशन दे रही हैं, अभिनय का लेवल बहुत ऊपर है, हमेशा ओवरएक्टिंग, ये शूटिंग है या सच में ऐसा हो रहा है?
वहीं कई यूजर्स ने किया बचाव
कभी किसी की आस्था पर हंसना नहीं चाहिए, हर इंसान का अपना धर्म और विश्वास होता है, जो लोग हंस रहे हैं उन्हें नहीं पता कि माता रानी अपने सच्चे भक्तों में प्रवेश करती हैं। ये एक निजी पल है, इसे सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए।
सुधा चंद्रन का करियर
सुधा चंद्रन टीवी और फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय शोज में काम किया है, जिनमें शामिल हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागिन 6, माता की चौकी – कलयुग में भक्ति की शक्ति व उन्हें असली पहचान फिल्म ‘नाचे मयूरी’ (1986) से मिली थी।
निजी जीवन
सुधा चंद्रन ने असिस्टेंट डायरेक्टर रवि डांग से शादी की है। हालांकि, उनके कोई बच्चे नहीं हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...