Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये कैसी बेवकूफी! मोटरसाइकिल को बना दिया लॉन्चर, देखिए कैसे स्काई शॉट्स के साथ स्टंट कर रहा बाइकर

October 22, 2025

ये कैसी बेवकूफी! मोटरसाइकिल को बना दिया लॉन्चर, देखिए कैसे स्काई शॉट्स के साथ स्टंट कर रहा बाइकर

Motorcycle Stunt : सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में कई लोग खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने बाइक को पटाखों का लॉन्चपैड बना दिया। इस खतरनाक हरकत ने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं और कई लोगों ने इसे “जानलेवा स्टंट” करार दिया है।

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल की हेडलाइट के ठीक नीचे स्काई शॉट्स पटाखा फिट कर दिया। उसके बाद वह बाइक पर बैठता है और उसका साथी पटाखे को आग लगाता है। पटाखा जलते ही युवक बाइक स्टार्ट करता है और आगे बढ़ जाता है, जबकि स्काई शॉट्स लगातार फटते रहते हैं।

यहां देखें पूरी वीडियो

वीडियो को देखकर सहज ही यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अगर पटाखा बाइक की बॉडी या फ्यूल टैंक के पास फटता या किसी राहगीर की तरफ चला जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो हुआ वायरल
यह वीडियो एक्स पर @KHURAPATT नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 3.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने के बाद लोग गुस्से से भर उठे। एक यूजर ने लिखा, “कोई इसका चालान तो कटवाओ, खुद की जान के साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहा है।” दूसरे ने व्यंग्य करते हुए कहा- “स्वर्ण पदक में हीरे भी लगाने चाहिए।” वहीं कई यूजर्स ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और स्टंट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें