Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिट्टी के घर, न बिजली न ही मोबाइल फोन… पढ़िए किस तरह भारतीय संस्कृत को संभाले बैठा है ये गांव

December 17, 2024

मिट्टी के घर, न बिजली न ही मोबाइल फोन… पढ़िए किस तरह भारतीय संस्कृत को संभाले बैठा है ये गांव

Village Lives Without Electricity: आज की टेक्नोलॉजी इतनी तेज हो गयी है की आज हम 5G तक पहुंच गए है। समय के साथ साथ भारत बहुत विकास कर रहा है। हालांकि वही लोगो को भी हर आसान सुविधा को प्राप्त करने की आदत लग गयी है। ऐसे में अगर बिजली की ही बात करे ले तो बिना बिजली के जीवन की कल्पना करना असम्भव सा लगता है। क्योकि आज के समय में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को इसकी इतनी आदत हो गयी है कि बिना बिजली के दुनिया की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा गांव बताएंगे जहां अभी तक बिजली, गैस, लाइट, पंखे, मोटर आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जी हां सही पड़ा आपने …..

हम बात कर रहे है आंध्र प्रदेश के कुर्मा गांव श्रीकाकुलम शहर से 60 किमी की दूरी पर स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहाँ के लोग आज भी बिना बिजली के अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। लोगो का मानना है की अपनी पुरानी संस्कृति के रहना की जीवन है। इतना ही नहीं यहां के लोग किसी भी प्रकार से मॉडर्न सुविधा का इस्तेमाल नहीं करते है और कपड़े भी खुद बनांते है।

इस गांव में आज भी सारे घर चूने और मिट्टी से बने हुए हैं। वही यहाँ के लोग घर की सजावट के लिए मिट्टी का ही उपयोग करते है मिट्टी के मदद से पूरे घर को लीपा जाता है और चूने के मदद से रंगीन किया जाता है। इस गांव के घरो की बात करें तो दहलीज से अंदर जाते ही एक हॉल होता है। हॉल के बगल में नैय्या है, जिसका उपयोग घरेलू जल आपूर्ति के लिए किया जाता है। वही दूसरे तरफ एक पूजा घर होता है और एक रसोईघर है। रसोईघर में लकड़ी के चूल्हे हैं, जिन पर सभी के लिए खाना पकाया जाता है।

हॉल से लगते बायीं तरफ दो बैडरूम होते है जिनमे लकड़ी के मदद से छोटी-छोटी अलमारियाँ बनाई होती हैं, और जरूरत का सामान रखा होता है। घर को साफ़ करने के लिए मिट्टी में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है और घर को अच्छे से लीपा जाता है। क्योकि यहाँ के लोगो का मानना है कि ऐसे करने के घर के बैक्टीरिया नहीं रहते हैं। यहाँ के लोग आज भी मिट्टी के चूल्हे है प्रयोग करते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें