Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपको भी प्रेमिका बुलाया घर तो गलती से भी नहीं जाना, नहीं तो कट जाएंगे…

October 13, 2023

आपको भी प्रेमिका बुलाया घर तो गलती से भी नहीं जाना, नहीं तो कट जाएंगे…

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के बुलाए जाने पर एक प्रेमी को जाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि प्रेमी के साथ मारपीट की गई और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, नगर थाना के गोला बांध रोड निवासी एक युवक का प्रेम एक युवती के साथ लंबे समय से चल रहा था। आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी को किसी बहाने से बुलाया। इसके बाद प्रेमी युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया।

युवक के पिता ने बताया कि युवक का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दर्ज प्राथमिकी में युवती के मां, पिता और भाई को नामजद आरोपी बनाया गया है। नगर थाना के प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अस्पताल में भर्ती युवक का बयान दर्ज कर आगे की कारवाई करेगी।

प्रेमिका ने साजिश रच बुलाया प्रेमी को
प्रेमिका ने साजिश रचकर फोन कर प्रेमी को बुलाया था। युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान युवती के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट कर हाथ की उंगली और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें