Site icon Dainik Savera Times

नागपुर में दर्दनाक घटना: पेंट छिड़कने पर दादी ने 4 साल के पोते पर डाला खौलता पानी, देखें VIDEO

Nagpur News

Nagpur News

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 4 साल के मासूम बच्चे ने खेलते-खेलते गलती से अपनी दादी पर पेंट छिड़क दिया। इस छोटी सी बात पर दादी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने बच्चे पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। इस घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

3 मार्च को हुई घटना
पुलिस के अनुसार यह घटना 3 मार्च को कोराडी के आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद डराने वाला बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक 4 साल का ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसके हाथ में पेंट से भरी एक स्प्रे बोतल थी और वह उसी से खेल रहा था।

 

गलती से दादी पर पड़ गया पेंट
खेलते-खेलते बच्चे से गलती हो गई और स्प्रे से पेंट उसकी दादी सिंधु ठाकरे पर पड़ गया। उसी समय दादी एक बाल्टी में खौलता हुआ पानी भर रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही पेंट उनके ऊपर पड़ा, वे गुस्से में आ गईं और बिना सोचे-समझे खौलता पानी अपने ही पोते पर डाल दिया।

गंभीर रूप से झुलसा मासूम
खौलता पानी गिरते ही बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे के शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया। घटना के तुरंत बाद परिवार के लोग घबरा गए और बच्चे को तुरंत नागपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा कमर के नीचे लगभग 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

 

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। इनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version