Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नासा के अंतरिक्ष यात्री रुबियो ने आईएसएस पर सबसे अधिक समय बिताने का बनाया कीर्तिमान

September 14, 2023

नासा के अंतरिक्ष यात्री रुबियो ने आईएसएस पर सबसे अधिक समय बिताने का बनाया कीर्तिमान

लॉस एंजल्स: अमरीका की अंतरिक्ष एजैंसी नासा के अंतरिक्ष यात्र फ्रैंक रुबियो ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सबसे लंबी यात्र का कीर्तिमान स्थापित किया है। एजैंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रुबियो ने सोमवार को अतंरिक्ष में लगातार 355 दिन बिताए गए एकल अंतरिक्ष उड़ान रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिसे नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई ने 30 मार्च, 2022 को बनाया था।

नासा ने कहा कि रुबियो 27 सितंबर को अंतरिक्ष में 371 दिन बिताने के बाद वापस पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। एजैंसी ने कहा कि सितंबर 2022 में आईएसएस पर जाने के बाद से रुबियो ने रोबोटिक्स, अंतरिक्ष भौतिकी और जीव विज्ञान से जुड़े कई प्रयोगों पर काम किया है और उन्होंने 3 स्पेस वॉक में भाग लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें