नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो देखने वाले को हैरान और चौंका देने वाले होते हैं। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सच में दंग कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स ने ऐसा आविष्कार किया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि भाई ने NASA को भी पीछे छोड़ दिया। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपना पर्स खोलता है और पर्स के अंदर एक पूरी तरह से काम करने वाला फोन छुपा होता है। इस फोन में की-पैड, स्क्रीन और सिम सेटिंग्स सब कुछ पर्स के अंदर फिट किया गया है। शख्स वीडियो में पर्स में लगे इस फोन को चालू करके दिखाता है। वह स्क्रीन पर अलग-अलग नंबर डालता है और कॉल भी रिसीव करता है। यानी पर्स में फोन सिर्फ दिखावा नहीं है, बल्कि पूरी तरह से इस्तेमाल योग्य है।
वीडियो में खास बात यह है कि पर्स के छोटे से हिस्से में इतनी सटीक तकनीकी सेटिंग की गई है कि देखने वाला हैरान रह जाता है। स्क्रीन, बटन और सिम को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि यह किसी भी सामान्य फोन से कम नहीं लगता।
यहां देखें वायरल वीडियो
भाई को नासा वाले ढूंढ रहे है सम्मानित करने के लिए 😂
भाई ने तो नासा को भी पीछे छोड़ दिया 😂😂 pic.twitter.com/BYaaITcSu5
— Muzammil Khan (@Muzammi1231) October 21, 2025
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Muzammi1231 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा गया था, “भाई को नासा वाले ढूंढ रहे हैं, सम्मानित करने के लिए। भाई ने तो NASA को भी पीछे छोड़ दिया।” खबर लिखे जाने तक इसे 68,000 से अधिक लोग देख चुके थे। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी “इसे जल्दी से NASA भेजो।”दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां गजब के कलाकार आदमी हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अब ये टेक्नोलॉजी देश से बाहर नहीं जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच में इसने बहुत दिमाग लगाया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...