Site icon Dainik Savera Times

NASA के हबल टेलीस्कोप ने किया कमाल, आकाशगंगा की शानदार तस्वीरें क्लिक की

 

नई दिल्ली: नासा के हबल टेलीस्कोप ने डोराडो समूह स्थित एक गैलेक्सी की शानदार तस्वीर क्लिक की है। तस्वीर इतनी खूबसूरत है कि आपका दिल इसे बार बार देखने को करेगा। दरअसल, NGC-1566 नाम की -आकाशगंगा तारों के बीच नाचती दिख रही है। ऐसा लग रहा है मानो ये सचमुच किसी डांसर की तरह नृत्य कर रही है।

ये एक सर्पिल आकाशगंगा है, जिसकी भुजाएं 100000 प्रकाश वर्ष से अधिक तक फैली हुई हैं। बता दें कि डोराडो सर्पिल और अण्डाकार दोनों आकाशगंगाओं का एक समूह है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अनुसार, ये आकाशगंगा पृथ्वी से लगभग 60 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। इस समूह में लगभग 70 आकाशगंगाएं शामिल हैं।

Exit mobile version