Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया का पहला वेब प्लेटफार्म-आधारित रोबोट ओएस इस सप्ताह लाएगी ‘नावेर’

March 6, 2024

दुनिया का पहला वेब प्लेटफार्म-आधारित रोबोट ओएस इस सप्ताह लाएगी ‘नावेर’

सयोल: दक्षिण कोरियाई तकनीक दिग्गज कंपनी नावेर ने कहा कि वह दुनिया में पहली बार एक वैब प्लेटफॉर्म-आधारित रोबोट ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) का अनावरण करेगी। नेवर इस सप्ताह रियाद, सऊदी अरब में गूगल, एपल, मेटा प्लेटफॉर्म, एडब्लूएस और अन्य वैश्विक बड़ी तकनीकों के साथ ‘लीप 2024’ कार्यक्रम में शामिल हो रहा है।

अपने अधिकारियों के अनुसार, इवैंट के दौरान कोरियाई कंपनी ‘व्हेल ओएस द्वारा संचालित एआरसी माइंड’ पेश करेगी, जो दुनिया का पहला वैब प्लेटफॉर्म-आधारित रोबोट ओएस है, जो दुनियाभर में रोबोटिक्स डेवलपर्स को विभिन्न रोबोट सेवाएं बनाने में मदद करेगा।

योनहाप समाचार एजैंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एआरसी माइंड रोबोट सेवाओं के साथ मौजूदा अनुप्रयोगों के कनैक्शन का समर्थन करेगा और इसमें रोबोट के नियंत्रण, अनुभूति और आंदोलन के लिए एक वैब एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस शामिल होगा। नावेर ने कहा कि उसकी योजना पहले अपने रोबोटों पर एआरसी माइंड को लागू करने की है, जो मूल रोबोट ओएस की तुलना में तेज और हल्का है और बाद में एक खुला पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा।

इवैंट के दौरान कंपनी सैमसंग इलैक्ट्रॉनिक्स के साथ सहविकसित अगली पीढ़ी के रोबोट प्लेटफॉर्म का भी अनावरण करेगी। दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से नावेर के ओएस और सॉफ़्टवेयर समाधान और सैमसंग के सैमीकंडक्टर समाधानों को मिलाकर एक रोबोटिक्स एज कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जिसमें सिस्टम ऑन चिप और इमेज सैंसर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें