Dainik Savera Times

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हाथ में तख्ती लेकर खड़ी है लड़की, ढूंढ रही है भारतीय पति

new york girl viral video

वायरल न्यूज: मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। आजकल बहुत से लोग इसके लिए डेटिंग ऐप और मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स का सहारा लेते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए कई लोगों को अपनी पसंद का पार्टनर मिल भी जाता है, लेकिन हर किसी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती। कुछ लोग अपने दोस्तों या रिश्तेदारों की मदद से जीवनसाथी ढूंढते हैं, तो कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर भी अपनी किस्मत आजमाते नजर आते हैं।

इसी तरह का एक अनोखा मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक युवती ने अपने लिए भारतीय पति की तलाश करने के लिए बेहद अलग तरीका अपनाया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर खड़ी है और उसके हाथ में एक तख्ती है। उस तख्ती पर बड़े अक्षरों में लिखा है- Looking for Indian Husband यानी वह भारतीय पति की तलाश कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को @logielingo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं करीब 18 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

 

Exit mobile version