Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब उड़ते हुए शॉपिंग मॉल और होटल में कर सकते हैं आप एन्जॉय, बस करना होगा ये काम

August 21, 2023

अब उड़ते हुए शॉपिंग मॉल और होटल में कर सकते हैं आप एन्जॉय, बस करना होगा ये काम

घूमना फिरना, होटल में रहना या शॉपिंग मॉल जाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन अगर आपको हवा में उड़ते हुए शॉपिंग मॉल या होटल में जाने का मौका मिले तो ? दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिआ पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है के उड़ने वाले होटल का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। कॉन्सेप्ट वीडियो के मुताबिक, उड़ने वाला होटल (Flying Hotel) एक तरह का हवाई जहाज होगा, जो कभी जमीन पर लैंड नहीं करेगा। इसमें 5,000 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। उड़ने वाला होटल तमाम तरह की लग्जरी सुविधाओं से लैस होगा। इस हवाई जहाज में रेस्तरां, एक विशाल शॉपिंग मॉल के साथ-साथ जिम, थिएटर और यहां तक ​​कि एक स्विमिंग पूल भी होगा।

वीडियो में बताया गया है कि ये Flying Hotel आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाला स्काई क्रूज होगा, जिसमें 20 इंजन होंगे। सभी इंजन न्यूक्लियर फ्यूजन की मदद से संचालित होंगे। प्लेन को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया होगा कि ये कभी जमीन पर नहीं उतरेगा। आम एयरलाइन कंपनियों के हवाई जहाज पैसेंजर्स को इस Flying Hotel तक लेकर लाएंगे और हवा में ही इसमें एंटर करेंगे। इस प्लेन के मेंटेनेंस का काम भी हवा में ही होगा। यूट्यूबर का दावा है कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाला ये ‘स्काई क्रूज’ भविष्य हो सकता है।

‘डेली स्टार’ रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही ये प्रोजेक्ट काफी बड़ा और अनोखा है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि ‘उड़ने वाला होटल’ न्यूक्लियर पावर से चलेगा, ऐसे में अगर कभी ये क्रैश हुआ तो तबाही मच सकती है। पूरा का पूरा शहर बर्बाद हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें