OMG: तीखा खाना बना महिला की पसलियां टूटने की वजह, पढ़ें पूरी खबर

तीखा और मसालेदार खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। खासतौर पर आज की यूथ तीखा और मसालेदार चीजे ही खाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं के जितना मसालेदार खाना आपको पसंद होता है उतना ही खतरनाक भी होता है। जी हाँ, क्या आप जानते हैं के तीखा और मसालेदार खाना खाने से पसलियां टूट.

तीखा और मसालेदार खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। खासतौर पर आज की यूथ तीखा और मसालेदार चीजे ही खाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं के जितना मसालेदार खाना आपको पसंद होता है उतना ही खतरनाक भी होता है। जी हाँ, क्या आप जानते हैं के तीखा और मसालेदार खाना खाने से पसलियां टूट सकती हैं? आप इस समय बेशक थोड़ा हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये बात सच है। दरअसल चीन के शंघाई की महिला के साथ कुछ ऐसा वाक्य हुआ जो किसी को भी हैरान और परेशान कर देगा। चलिए आपको इस वाक्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं – शंघाई में रहने वाली महिला को तीखा और मसालेदार खाना इतना भरी पड़ा के उनकी पसलियां टूट गई। दरअसल, तीखा और मसालेदार खाने के बाद महिला को खांसी आनी शुरू हो गई। खांसी इतनी भयंकर चली कि खांसते-खांसते उसकी चार पसलियां फ्रैक्चर हो गईं।

सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि अपनी पसलियां टूटने का पता महिला को कुछ दिनों बाद लगा। दरअसल, जब महिला को खांसी हुई तब उसे कुछ भी अहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ दिनों के उपरांत जब उसे असहनीय दर्द हुआ और सांस लेने व बोलने में दिक्कत आई तो वह डॉक्टर के पास गई। उसके बाद डॉक्टर की जांच में जो सामने आया उसे जानकर महिला के होश उड़ गए। डॉक्टर ने उसे बताया कि लगातार खांसी चलने की वजह से उसकी चार पसलियां टूट गई हैं, जिसके चलते उसे यह दर्द हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम हुआंग है और वह शंघाई में रहती है। हुआंग को कुछ दिन पहले मसालेदार खाना खाने की वजह से जोरदार खांसी आई। लगातार खांसी चलते समय उसके सीने से उसे अजीब सी आवाज आई, जिसको उसने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, कुछ समय बाद उसे सांस लेने और बात करने में तकलीफ होने लगी। जब तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो वह डॉक्टर को दिखाने के लिए हॉस्पिटल गई। डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन कर बताया कि उसकी चार पसलियां टूट गई हैं।

 

जिस वजह से उसे इतना असहनीय दर्द हो रहा है। डॉक्टर उसे एक महीने तक पीठ में पट्टी बांधकर आराम करने की सलाह दी। डॉक्टर ने बताया कि हुआंग बेहद कमजोर है जिसके कारण उसके साथ ये हादसा हुआ। साढ़े 5 फीट लंबी हुआंग का वजन 57 किलो है। हुआंग का कहना है कि स्वस्थ होने के बाद वह अपना वजन बढ़ाने की कोशिश करेंगी। इस खबर को सुनकर सभी लोग बेहद हैरान और परेशान हो रहे हैं।

- विज्ञापन -

Latest News