Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

OMG! इस जगह उगते हैं अनोखे काले सेब, क्या देखें हैं अपने पहले?

August 20, 2023

OMG! इस जगह उगते हैं अनोखे काले सेब, क्या देखें हैं अपने पहले?

दुनिया में बहुत सी अनोखी चीजें हैं जो आपको बेहद हैरान कर देती हैं।ऐसी चीजों के बारे में जानकर सभी आश्चर्यचकित हो जाते हैं और विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। आज हम आपको सेब से जुड़ा ऐसा ही एक अनोखा सच बताएंगे। जी हाँ, आपने देखा ही है कि सेव लाल होते हैं लेकिन आज हम आपको काले सेव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी।

दुनिया के 20 से ज्यादा देशों से अब तक 200 से ज्यादा किस्म के सेब उगाए जा चुके हैं। फुजी एप्पल, ग्रीन एप्पल जैसे इतनी वैरायटी है जिनके बारे में आपको भी नहीं पता होगा। ज्यादातर सेब लाल, हरा या हल्के पीले रंग के होते हैं लेकिन क्या आपको पता है सेब काले रंग के भी होते हैं। गहरे बैगनी रंग के इस सेब को ब्लैक डायमंड एप्पल भी कहा जाता है। यह इतना गहरा होता है कि देखने पर काला दिखाई देता है। यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगह पर पाया जाता है।

सिर्फ तिब्‍बत की पहाड़‍ियों पर उगाया जाने वाला यह सेब अद्भुत है। यहां इसे ‘हुआ नियु’ के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से 3100 मीटर की ऊंचाई पर इसकी खेती की जाती है। सेब उगाने वाले किसानों के लिए ब्लैक डायमंड सेब किसी रहस्य से कम नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें