Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिएटिविटी का कमाल! इंटरनेट पर वायरल हो रहा पासपोर्ट वाला वेडिंग इंविटेशन कार्ड, वीडियो देख लोग हुए हैरान, देखें VIRAL VIDEO

December 6, 2024

क्रिएटिविटी का कमाल! इंटरनेट पर वायरल हो रहा पासपोर्ट वाला वेडिंग इंविटेशन कार्ड, वीडियो देख लोग हुए हैरान, देखें VIRAL VIDEO

Passport Themed Wedding Cards: आजकल के लोग अपनी शादी को हर तरह से यादगार बनाना चाहते है अब वो चाहे वेडिंग प्लानिंग हो या वेडिंग इंविटेशन हो। हालांकि आपने ने भी बहुत से अजीबो गरीब वेडिंग इंविटेशन कार्ड देखा है। लेकिन इन दिनों पासपोर्ट वाला वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो है किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। जिसे देख हर कोई एक बार धोखा खा जा रहा है।

Iphone वाले वेडिंग इंविटेशन के बाद अब वायरल हुआ पासपोर्ट वाला वेडिंग कार्ड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के पिता ने अपने हाथो में बहुत सारे पासपोर्ट वाला वेडिंग कार्ड पकड़ा है। जो देखने में एकदम पासपोर्ट्स जैसे ही लग रहा है। जिसके बाद वीडियो में कार्ड को खोलकर दिखाया जा रहा है। जिसके पहले पेज पर नॉर्मल पासपोर्ट्स की तरह दूल्हा-दुल्हन की फोटो लगी है और उनका नाम लिखा है। अंदर के पन्नों पर शादी और दूसरी रस्मों के डेट्स लिखे हैं। इस तरह की क्रिएटिविटी देखकर लोग हैरान हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

लोगों ने वायरल वीडियो पर दी अपनी प्रतिक्रिया

ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। बता दें इस पर अभी तक कुल 1 मिलियन बार देखा जा चुका है और वहीं इस पर 23 हजार से अधिक लाइक्स भी मिले है। वीडियो के कमेंट्स बॉक्स पर यूज़र अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कई यूज़र्स इसे इनोवेटिव और इंप्रेसिव आइडिया बता रहे हैं। एक ने लिखा कि -यह पैसे का जादू है…💸💸। वहीं एक यूजर ने शादी के कार्ड के कलर पर सवाल खड़ा किया और कमेंट करते हुए लिखा कि काले रंग का इस्तेमाल अच्छे कामों में नहीं करते है।

देखें VIRAL VIDEO :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें