Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शख्स के आइस शॉवर जैसे जुगाड़ को देख लोग हुए हैरान, गर्मी से बचने का अनोखा तरीका हुआ वायरल

April 2, 2024

शख्स के आइस शॉवर जैसे जुगाड़ को देख लोग हुए हैरान, गर्मी से बचने का अनोखा तरीका हुआ वायरल

मुंबई: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। देखा जाए तो आजकल के दौर में लोगो पर सोशल मीडिया का करेज़ बहुत देखने को मिल रहा है। ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपने टेलेंट को सोशल मीडिया के जरिए यूज़र को एंटरटेन करते है। अब ये टेलेंट किसी भी प्रकार का हो सकता है। लेकिन वायरल वो ही होता है जो यूज़र को सोचने पर मजबूर कर देता है। हालांकि बात करे जुगाड़ की तो हमारे देश में जुगाड़ की बिलकुल कमी नहीं है।

हमारे पास हर मंहगी चीज़ का सस्ता वर्जन यानि जुगाड़ू चीज़ मौजूद है। जिस तरह गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में इंडिया के लोगो में अलग अलग टेलेंट देखने को मिलेगा। एक ऐसा ही जुगाड़ इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है जिसकी किसी ने अपेक्षा भी नहीं की होगी। ऐसे में ये सस्ता और फायदेमंद जुगाड़ बहुत लोगो के काम आ सकता है। दरअसल इसे टेलेंट कह लो या जुगाड़ की वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के high.br0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

इस वीडियो में आप देख सकते है कि गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने का शख्स ने बहुत अच्छा जुगाड़ लगाया है। शख्स ने अपने शॉवर के नीचे एक छन्नी लगा रखी है। इसके साथ उसने बहुत अच्छे से लोहे के तारों की सहायता से छन्नी को शॉवर से बांध दिया है। उसने छन्नी में बर्फ के क्यूब्स रखे है। जब शॉवर से पानी निकलता तब उससे छनकर ठंडा पानी नीचे आता है और इससे नहाया जा सकता है।

यूज़र्स को ये जुगाड़ बहुत पसंद आया है। इसे 15.5 यानि1.5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और जबकि 3 लाख से भी ज्यादा लोगों को पसंद आया है।इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने मनोरंजक कमैंट्स भी किए है वही एक यूजर के लिखा की ये टेलेंट बहार नहीं जाना चाहिए। जबकि दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इसे आइस शॉवर कहकर बेच डालो। इसके साथ और भी बहुत तरह से दिलचप्स कमेंट किये गए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें