Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शख्स ने किया ठंड से बचने का देसी जुगाड़, ईंट के मदद से बनाया सस्ता हीटर, यूज़र बोले- मौत का सामान, Video Viral

November 9, 2024

शख्स ने किया ठंड से बचने का देसी जुगाड़, ईंट के मदद से बनाया सस्ता हीटर, यूज़र बोले- मौत का सामान, Video Viral

अजब-गजब : नवंबर माह में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में जल्द ही लोग अपने गर्म कपड़े व कंबल-रजाई और हीटर निकाल लेंगे। जिससे वो खुद को ठंड से बचा सकें। वहीं कुछ लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए नए नए जुगाड़ करेंगे। देखा जाए जुगाड़ करने में भारत का नाम पहले आता है क्योंकि हर चीज़ का सस्ता व टिकाऊ वर्जन बनाने में आगे रहती है। इन दिनों एक ऐसा ही विडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे युवक ने ईंट की सहायता से एक जुगाड़ु हीटर तैयार कर दिया हालांकि लोगो ने इस जुगाड़ को खतरनाक व मौत का सामान बनाया है।

शख्स ने इस तरह से बनाया जुगाड़ु हीटर

दरअसल जुगाड़ु हीटर बनाने के लिए युवक ने सबसे पहले ईंट के ऊपरी हिस्से से आरी को काटा और ईंट पर 3 नलियां बनाईं। फिर उसने एलिमेंट लगाया और उसे तार से जोड़कर ईंट के पीछे तार लगाकर उसे कमरे में ले जाकर स्विच से जोड़ दिया। लेकिन उसने एक बहुत बड़ी गलती कर दी। दरअसल देखा जाये तो एलिमेंट जलने से ईंट तेजी से गर्म होगा और उसकी वजह से पीछे लगा तार भी बहुत ज्यादा गर्म हो जाएगा। जिस कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस हीटर को देखकर यूजर्स भी इंप्रेस है और कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को जहां यह कारगर लग रहा है तो ज्यादातर यूजर्स को इस हीटर में कुछ बुनियादी खामियां भी नजर आ रही हैं। एक यूज़र ने कहा कि ईंट इतना ज्यादा गर्म हो जाएगा कि उसे छुआ भी नहीं जा सकेगा तो वही दूसरे ने कहा कि ये मौत का सामान है, क्योंकि इससे किसी को भी नुकसान हो सकता है। कई लोगों ने तो कहा कि बाजार में सस्ते हीटर मिलते हैं, और सस्ते प्लेट हैं, वही खरीदकर लाना ज्यादा बेहतर होगा। बता दे इस वीडियो को 85 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट @monuexplorer पर शेयर किया है।

देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monu Explorer (@monuexplorer)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें