Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कलयुग की मीरा बनी पिंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा से किया विवाह, इस इलाके का है मामला

December 8, 2025

कलयुग की मीरा बनी पिंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा से किया विवाह, इस इलाके का है मामला

यूपी डेस्क। देश-दुनिया से हमेशा अनोखा मामला सामने आता रहता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक मामला सामने आया है। जहां, इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद की रहने वाली 28 वर्षीय पिंकी शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा (कान्हा जी) से विवाह कर लिया। यह शादी पूरे गांव और रिश्तेदारों की मौजूदगी में धूमधाम से की गई। पिंकी बचपन से ही कान्हा की भक्ति करती आई हैं और हमेशा चाहती थीं कि उनका जीवन कान्हा को ही समर्पित हो।

बारात के रूप में पहुंचा परिवार
शनिवार की शाम को पिंकी के जीजा इंद्रेश कुमार का परिवार बारात बनकर उनके घर पहुंचा। गांव के सभी लोग घराती बनकर इस अद्भुत बारात का स्वागत करने लगे। ढोल-नगाड़ों की आवाज और खुशी का माहौल पूरे गांव में दिखाई दे रहा था।

रस्मों के साथ संपन्न हुई शादी
रात में पारंपरिक रस्में की गईं और सुबह के समय मंडप में सात फेरे करवाए गए। पिंकी ने कान्हा जी की प्रतिमा को गोद में लेकर फेरे पूरे किए। मां-बाप और गांव वालों ने मिलकर कन्यादान भी किया। फेरों के बाद पिंकी की मांग में सिंदूर भरा गया, जो शादी की पूर्णता का प्रतीक है। यह सब रस्में बिल्कुल उसी तरह की गईं, जैसे किसी सामान्य दूल्हा-दुल्हन की शादी में होती हैं।

विदाई भी हुई पारंपरिक ढंग से
रविवार की सुबह पिंकी की भावुक विदाई भी करवाई गई। विदाई के बाद पिंकी गांव में ही एक अन्य घर में अस्थाई रूप से रहेंगी और कुछ दिनों बाद वृंदावन चली जाएंगी, जहां वह अपनी आगे की जीवन-यात्रा शुरू करेंगी।

पढ़ी-लिखी और बचपन से भक्त
पिंकी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और बचपन से ही भगवान कृष्ण को अपना जीवन मानती हैं। उनकी भक्ति और श्रद्धा देखकर गांव वाले अब उन्हें कलयुग की मीराबाई कहकर बुलाने लगे हैं।

मीडिया में बनी चर्चा का विषय
पिंकी की इस अनोखी शादी की खबर तेजी से फैल रही है। जिले भर में लोग इस घटना पर बात कर रहे हैं और मीडिया में भी यह शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें