Site icon Dainik Savera Times

प्लेन की खिड़की से बाहर झांकते दिखे पायलट, फिर खुद ही करने लगे शीशा साफ, वीडियो हुआ वायरल

plane pilot Viral Video

plane pilot Viral Video

Viral Video : सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आ ही जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी होते हैं और हंसते भी हैं। आज लगभग हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन है और इंटरनेट की वजह से अनोखे वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें विमान से जुड़ा एक अजीब नज़ारा देखने को मिला।

क्या है वायरल वीडियो में खास?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान रनवे पर खड़ा है। इसी दौरान प्लेन की खिड़की से एक पायलट आधा बाहर निकलता है और अपने हाथ में पकड़े कपड़े से खिड़की के शीशे को साफ करने लगता है। कुछ सेकंड तक सफाई करने के बाद वह वापस अपनी सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद दूसरा पायलट बोतल से शीशे पर पानी डालता है और फिर खिड़की को पोंछता नजर आता है।

यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि आमतौर पर इस तरह की सफाई ग्राउंड स्टाफ द्वारा की जाती है। हालांकि वीडियो किस जगह का है और कब का है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @KreatelyMedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजाकिया कैप्शन लिखा गया है “ऐसे तो हम लखनऊ में टेम्पो पर कपड़ा मारते हैं।”

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे में तो सीधे भगवान के दर्शन हो जाएंगे।” वहीं दूसरे ने कहा, “बस ऐसी ही नौकरी मिल जाए।” किसी ने चुटकी लेते हुए लिखा, “लगता है प्लेन में भी डेंटिंग-पेंटिंग करवाई गई है।”

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version