Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video: खुद थार चलाकर ससुराल पहुंची लड़की, इंटरनेट पर छाया पंजाबी दुल्हन का स्वैग

December 8, 2025

Video: खुद थार चलाकर ससुराल पहुंची लड़की, इंटरनेट पर छाया पंजाबी दुल्हन का स्वैग

Ludhiana Thar Viral Video: पंजाब के लुधियाना से एक अनोखी शादी की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल शादी के बाद जब सभी को लगा कि दूल्हा दुल्हन को लेकर ससुराल जाएगा, तभी कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी की नजरें ठहर गईं। इस वीडियो में दुल्हन खुद थार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर ससुराल के लिए निकल पड़ी और दूल्हा उनके बगल वाली सीट पर बैठा।

वहीं पूरा बारात का काफिला दुल्हन वाली थार के पीछे-पीछे चलता रहा। रास्ते में दूल्हा हाथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में कहता दिखा, “राम-राम, घर पहुंचना है!” इस तरह की हल्की-फुल्की नाटकीयता ने मौके को और भी खास बना दिया। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन भारी लहंगे में थार से उतरी और दूल्हे के साथ गृह प्रवेश किया। वीडियो में दुल्हन का आत्मविश्वास और स्टाइल साफ नजर आ रहा है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है। लोग इसे “पंजाबी स्वैग वाली विदाई” कहकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

देखें वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि शादियों का मौसम जहां हर किसी के लिए खास होता है, वहीं ऐसे अनोखे पल शादी को और यादगार बना देते हैं। विशेष रूप से यह वीडियो युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर इसे देखकर लोग न केवल मुस्कुराते हैं बल्कि दुल्हन के आत्मविश्वास की तारीफ भी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें